मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आधारभूत ढांचा हुआ मजबूत, पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास, आवास विभाग की 63 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण

देहरादून। प्रदेश में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की साल दर साल बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं के विस्तार में जुट गई है। ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने और चारधाम यात्रा को और सुगम बनाने के लिए युद्धस्तर पर काम हो रहा है। आवास विभाग उत्तराखण्ड पार्किंग सुविधाओं के विकास में जुटा है। […]

Continue Reading

विश्वनाथ मंदिर, उत्तरकाशी के दानपात्र से चोरी करने वाला अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मात्र 05 घंटे के भीतर पुलिस ने किया घटना का अनावरण, चोरी की गई ₹1.60 लाख से अधिक की धनराशि बरामद

एसपी उत्तरकाशी द्वारा ₹2,500 तथा विश्वनाथ मंदिर के महन्त जी द्वारा पुलिस टीम को ₹11,000 के नगद पुरस्कार से किया गया सम्मानित उत्तरकाशी: कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस ने काशी विश्वनाथ मंदिर के नंदीगृह में स्थित दानपात्र का ताला तोड़कर नगदी चोरी करने की घटना का मात्र 05 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त शुभम […]

Continue Reading

एसएसपी दून की रणनीति फिर अपराधियों पर पड़ी भारी

घटना में शामिल अन्य अभियुक्तो के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उन पर 15 -15 हजार रू0 का ईनाम किया था घोषित अभियुक्तों की तलाश हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा लगातार गैर प्रान्तों में दी जा रही थी दबिशें वादिनी सीमा राजपूत निवासी EHT लक्ष्मीपुर प्रेमनगर ने एक लिखित तहरीर दिनांक 20/05/2026 […]

Continue Reading

एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें – डीएम

जनपद देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतिम चरण में है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद देहरादून में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार को समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में एसआईआर की […]

Continue Reading

ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हरिद्वार स्थित मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान, ऋषिकुल के समग्र विकास से संबंधित प्रस्तावित मास्टर प्लान की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष संस्थान के प्रस्तावित स्वरूप एवं विभिन्न गतिविधियों से संबंधित प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग […]

Continue Reading

धामी कैबिनेट के फैसले: पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सेवायोजन, खेल, युवा कल्याण, गृह, परिवहन, शिक्षा एवं वन विभाग के कुल 243 पदों पर नियुक्ति को मंजूरी

कैबिनेट द्वारा लिये गये निर्णय 1. ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 105 के अन्तर्गत उत्तराखण्ड विद्युत निमायक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट को राज्य विवरण को विधान मण्डल पटल पर रखे जाने का प्राविधान है, जिसके अनुपालन में आयोग के वर्ष 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट को आगामी विधानसभा सत्र में […]

Continue Reading

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, विकसित भारत 2047 से जुड़ेंगे उत्तराखंड के नागरिक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में प्रेस वार्ता कर प्रदेश में आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे प्रदेश में यह अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा, जनभागीदारी, […]

Continue Reading

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए, भवन के डिजाइन एवं निर्माण योजना में फायर सेफ्टी प्लान, इमरजेंसी एग्जिट और लिफ्ट सिस्टम का विशेष ध्यान रखा जाए

देहरादून बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित प्रोफेशनल ऑफिस भवन के डिजाइन एवं निर्माण योजना को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रस्तावित भवन के सर्वे प्लान, की-प्लान, क्षेत्रफल, साइट प्लान, पार्किंग, प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था […]

Continue Reading

कैबिनेट बैठक खत्म, 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर; एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा, कई सौ नए पदों को भी मिली मंजूरी

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े करीब 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें कई प्रस्तावों को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कारागार, खेल, खाद्य और कर्मचारी राज्य बीमा निगम से जुड़े अहम […]

Continue Reading

ऋण दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों की अब खैर नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

देहरादून जनपद में ऋण एवं ऋण बीमा से संबंधित फर्जीवाड़े की लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने गंभीरता से लिया है। इस संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद में कार्यरत एनबीएफसी (NBFCs) एवं एचएफसी (HFCs) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर ऋण वितरण प्रक्रिया, एजेंटों की भूमिका, रिकवरी […]

Continue Reading