मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों के परिजनों के सम्मान एवं उनसे आत्मीय संवाद की कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून के भाऊवाला स्थित शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के निवास पर पहुंचे और उनके परिजनों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने शहीद के पिता नागेंद्र प्रसाद अणथ्वाल सहित परिवार के अन्य सदस्यों […]

Continue Reading

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देहरादून के दून लाइब्रेरी एवं शोध केंद्र में भारत विभाजन की विभीषिका पर विशेष फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में वर्ष 1947 में भारत विभाजन के दौरान घटित ऐतिहासिक घटनाओं, संघर्ष, विस्थापन तथा उससे जुड़ी मानवीय स्मृतियों को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम […]

Continue Reading

स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान

संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च चैकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर प्राप्त की सत्यापन संबंधित जानकारी आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने […]

Continue Reading

निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सायना ने दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का किया सघन निरीक्षण, व्यवस्थाओं में लापरवाही पर दिए कड़े निर्देश

चिकित्सा शिक्षा निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) आशुतोष सायना के नेतृत्व में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज संबद्ध दून चिकित्सालय का ब्लॉकवार सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्थाओं, मरीजों की सुविधा, स्वच्छता, स्टाफ की कार्यप्रणाली, आपातकालीन सेवाओं, वार्ड प्रबंधन तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का बारीकी से जायजा लिया गया। निरीक्षण के […]

Continue Reading

टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का हुआ रेस्क्यू

चमोली अंतर्गत मायापुर (पीपलकोटी) में शाम लगभग 7:05 बजे टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार टनल में कार्य कर रहे 18 से 19 लोगों के फंसने की सूचना है। उक्त निर्माण कार्य एचसीसी कंपनी द्वारा किया जा रहा था।घटना की सूचना मिलते ही […]

Continue Reading

स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मेयर सौरभ थपलियाल

आज नगर निगम देहरादून में मेयर सौरभ थपलियाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य अनुभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम के सभी मुख्य स्वच्छता निरीक्षक (CSI) एवं स्वच्छता निरीक्षक (SI) उपस्थित रहे। बैठक में मेयर सौरभ थपलियाल ने सभी को शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाने के […]

Continue Reading

महाराज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक एवं राजनीतिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल मार्ग, नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के […]

Continue Reading

सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा लगाकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने शासकीय आवास, मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा लगाकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराकर इस जनभागीदारी अभियान को सफल बनाएं। मुख्यमंत्री धामी […]

Continue Reading

‘युवा संवाद’ में सीएम धामी ने कहा- पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के जरिए उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने पलायन रोकने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने, उत्तराखंड को उच्च शिक्षा का हब बनाने, विज्ञान, तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर में रोजगार की नई संभावनाओं तथा देहरादून में यातायात जाम की समस्या के समाधान को लेकर […]

Continue Reading

ताइक्वांडो खिलाड़ी के मामले में सामने आए पूरे तथ्य, भ्रामक प्रचार से बचें

देहरादून। युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान CNI गर्ल्स स्कूल में अध्ययनरत एक छात्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष ताइक्वांडो की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए लगभग डेढ़ लाख रुपये की आवश्यकता का विषय रखा था। इस मामले को कुछ लोगों द्वारा तोड़-मरोड़कर इस प्रकार प्रस्तुत किया जा रहा है, जैसे किसी सरकारी […]

Continue Reading